मेहमान की वापसी - MEHMAN KI VAPSI - Questions and Answers

मेहमान की वापसी - Mehaman Ki Vapsi - Class 8 - ICSE - Questions & Answers



मौखिक

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

 

(क) घर पहुँचने पर अजय का सामना किस मेहमान से हुआ?

 

उत्तर- घर पहुँचने पर अजय का सामना एक बड़ा-सा अल्सेशियन कुत्ता से हुआ, जो शेर की तरह लग रहा था।

 

(ख) जॉली को देखकर अजय की माँ खुश क्यों नहीं थीं?

उत्तर- जॉली को देखकर अजय की माँ खुश नहीं थीं क्योंकि उसके लिए रोटी और उसकी देखभाल माँ को ही करनी थी।

 

(ग) अजय ने भगवान से क्या प्रार्थना की?

उत्तर - अजय ने भगवान से प्रार्थना की कि “हे भगवान, राय अंकल के पिता जी को जल्दी से अच्छा करो, ताकि वे जल्दी से लौट जाएँ और यह मुसीबत हमारे यहाँ से जल्दी विदा हो जाए।"

 

(घ) अजय जब मित्र के घर से लौटा तब जॉली ने उसका स्वागत कैसे किया?

उत्तर- अजय जब मित्र के घर से लौटा तब जॉली ने उसका स्वागत पूँछ हिलाकर किया। अजय देर तक उसके गले में हाथ डालकर झूमता रहा और उसे देख-देख कर आनंदित होता रहा ।

 

लिखित

 

1. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर लिखिए

 

(क) जब अजय को पता चला कि जॉली उनके घर में एक महीने तक रहने वाला है, तो उसकी क्या प्रतिक्रिया हुई?

उत्तर- जब अजय को पता चला कि जॉली उनके घर में एक महीने तक रहने वाला है, तो उसने कहा – “मर गए।" अजय ने सोचा “यह इतना बड़ा कुत्ता घर में रहेगा तो मेरा एक भी साथी यहाँ पाँव नहीं रखेगा। मैं भी जैसे जेल में बंद हो जाऊँगा। सारी छुट्टियों का मज़ा किरकिरा हो जाएगा।"

 

(ख) जॉली का रोना सुनकर अजय को क्या याद आया ?

उत्तर- जॉली का रोना सुनकर अजय को पिछली छुट्टियों की याद आ रही थी। बड़े शौक से वह रायपुर अपनी मौसी के पास गया था, रात को मम्मी की बेहद याद आ रही थी तकिए में मुंह छुपाकर वह देर तक रोता रहा था। तब मौसी ने उसे अपनी गोद में ले लिया था और देर रात तक उसे थपथपाती रही थीं।

 

(ग) जॉली ने अजय के हाथ से ही खाना क्यों खाया ?

उत्तर- जॉली ने अजय के हाथ से ही खाना खाया क्योंकि अजय की बात चाहे वह न समझा हो, पर उसके स्नेह भरे स्पर्श का जादू काम कर गया। जॉली ने धीरे से कटोरे में मुँह डाल दिया। जब तक उसने पूरा खाना खा नहीं लिया, वहीं बैठा रहा।

 

(घ) जॉली के वापस जाने की खबर का अजय पर क्या असर हुआ?

उत्तर- जॉली के वापस जाने की खबर जैसे ही मम्मी ने अजय को दी उनकी आवाज भी कुछ नम हो गई थी और अजय, उसकी तो भूख ही गायब हो गई। सामने रखी नाश्ते की प्लेट को वह यूँ ही घूरता रहा। उसे लग रहा था, अभी कहीं से जल्दी से जॉली आएगा और पास बैठकर बिस्कुट माँगेगा।

 

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए

 

(क) जॉली खाना क्यों नहीं खा रहा था?

उत्तर- जॉली खाना नहीं खा रहा था क्योंकि वह अपने मालिक को याद कर रहा था। उसके लिए यह नई जगह थी और वह कभी अकेला नहीं रहा था।

 

(ख) जॉली का अजय के पैरों से लिपटना क्या दर्शाता है?

उत्तर- जॉली का अजय के पैरों से लिपटना यह दर्शाता है कि जॉली भले ही अजय से दूर था लेकिन उसका प्यार और आदर अजय के साथ था। अजय जो उसके बारे सोच रहा था वह उसे मंजूर न था।


Previous Post Next Post