मौखिक
(क) धूप - छाया किसके प्रतीक हैं?
उत्तर- धूप - छाया सरल और कठिन परिस्थिति के
प्रतीक हैं।
(ख) कैसे व्यक्ति देश-विदेश में
नाता बना पाते हैं? अपने शब्दों में लिखो।
उत्तर- मीठी बोली बोलने वाले व्यक्ति देश विदेश
में नाता बना पाते हैं। मीठी बोली बोलने वाले को सभी पसंद करते हैं। वो सबको सुख प्रदान
करता है।
(ग) मुश्किल कार्य के विषय में कवि
ने क्या कहा है?
उत्तर- मुश्किल कार्य के विषय में कवि कहते
हैं, यदि हम किसी कार्य को मुश्किल मान ले तो वो हमारे लिए कठिन हो जाता है। लेकिन
अभ्यास और कोशिश से मुश्किल काम भी आसान हो जाता है।
(घ) भीड़ ताकत कब बन जाती है?
उत्तर- जब नेतृत्व करने वाला योग्य हो तो भीड़
ताकत बन जाती है क्योंकि अच्छे काम करने वालों का सभी साथ देते हैं।
लिखित
(क) कवि ने सोना और मनुष्य में कौन-
सी समानता बतलाई है ?
उत्तर- कवि सोना और मनुष्य में समानता बताते
हुए कहते हैं, जिस प्रकार सोना तप कर निखरता है ठीक उसी प्रकार मनुष्य अनेक कठिनाइयों
को सहते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है।
(ख) हँसने को सेहत के लिए लाभकारी
क्यों माना गया है?
उत्तर- हँसने को सेहत के लिए लाभकारी माना
गया है क्योंकि हँसने से तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। ऐसे लोगों का साथ सभी चाहते
हैं।
(ग) मूढ़ व्यक्ति ज्ञानी कैसे बनते
हैं?
उत्तर- अभ्यास और कोशिश से मूढ़ व्यक्ति भी
ज्ञानी बन जाता है।
(घ) एकता में शक्ति होती हैं- कैसे
? अपने शब्दों में लिखिए ।
उत्तर- जो काम एक व्यक्ति नहीं कर सकता वही
काम अगर हम मिल कर करे तो वह काम आसान हो जाता है और उसमें हमें सफलता भी मिलती है।
एकता के कारण ही आज भारत आजाद है| एकता के कारण ही आज भारत का विश्व में
स्थान है। एकता के बल पर ही भारत चाँद पर पहुँच हैं। एकता के बल पर ही भारत मजबूत बना
है। एकता की शक्ति में बहुत ताकत है।
ङ) मृदु वाणी पर आधारित कुंडली लिखिए
।
उत्तर- जो मीठी बातें करे, बनते उनके काम ।
मीठे-मीठे
बोल सुन, बने सहायक वाम ।।
बनें
सहायक वाम, सहज जीवन हो जाता।
जाएँ
देश-विदेश, सहज में बनता जाता ॥
“ठकुरेला'
कविराय, सुखद दिन भीनी रातें ।
पाएँ
सबसे प्यार, करे जो मीठी बातें I|