मौखिक
(क) समय ने पर्यावरण दिवस का आयोजन क्यों किया ?
उत्तर- समय ने पर्यावरण दिवस का आयोजन किया क्योंकि मनुष्य जो प्रकृति का सर्वश्रेष्ठ कार्य है, जिसमें तुम सबका अंश है, जिसके लिए मैने तुम सबका निर्माण किया, वह तुम्हारा महत्व समझे, यहीं मैं चाहता हूँ।
(ख) पृथ्वी अपनी आरंभिक अवस्था में कैसी थी ?
उत्तर- पृथ्वी अपनी आरंभिक अवस्था में एक जलते हुए वाष्पपुंज के रूप में थी।
(ग) कार्बन डाइऑक्साइड के बारे में पृथ्वी ने महत्वपूर्ण बात बताई?
उत्तर- कार्बन डाइऑक्साइड के बारे में पृथ्वी ने महत्वपूर्ण बात बताया कि यह मेरी सतह के तापमान को ग्रीन हाउस प्रभाव द्वारा 35°C तक बनाए रखती है वरना कार्बन डाइऑक्साइड के अभाव में समुद्र जम जाते और जीवन नहीं होता ।
(घ) वायु ने अपने दूषित होने के क्या-क्या कारण गिनाए ?
उत्तर- वायु ने बताया अत्याधुनिक उपकरणों से निकली गैसों और कारखानों से निकला जहरीला धुआँ मुझे बीमारी का कारण बना रहे हैं। मेरे मित्र जंगल समाप्त होते रहे हैं जिससे प्रकृति असंतुलित हो गई है। बाढ़, भूकंप, असमय वर्षा जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है।
लिखित
(क) जल ने अपने जन्म की क्या कहानी सुनाई ?
उत्तर- जल ने कहा पृथ्वी के ताप से ही उसका जन्म हुआ है। सूर्य से अलग होकर तुम्हारे ठंडे होने की प्रक्रिया में बनी भाप बादलों के रूप में वायुमंडल में चारो तरफ फैल गई। ये बादल मेरे रूप में बरसते हैं।
(ख) पृथ्वी पर पहाड़ और घाटियों कैसे बने ?
उत्तर- पृथ्वी का ताप जन कम होने लगा तो उसकी ऊपरी सतह पर कठोर पपड़ी जम गई। भीतर जैसे-जैसे ठंडा हुआ वह सिकुड़ता गया, उसकी ऊपरी सतह भी ठंड़ी होकर सिकुड़ने लगी और पहाड़ी — घाटियों का रूप ले लिया।
(ग) पृथ्वी का दामन जीव-जंतुओं और वनस्पतियों से कैसे भर गया ?
उत्तर- जल, वायु और अग्नि के कारण पृथ्वी का दामन जीव-जंतुओं और वनस्पतियों से भर गया ।
(घ) जीवों की उत्पत्ति में जल के अलावा और किस — किसका योगदान था ? और कैसे?
उत्तर- जीवों की उत्पत्ति में जल, वायु और अग्नि का योगदान था। जल, पृथ्वी पर जीवन उत्पत्ति का आधार बना। अग्नि द्वारा जीवों के उत्पन्न होने की प्रक्रिया शुरू हुई और वायु द्वारा सभी जीवों और वनस्पतियों को जीवन प्राप्त हुआ ।
(ड.) समय ने जीवन की उत्पत्ति का क्या चक्र बताया?
उत्तर- मनुष्य और प्रकृति दोनों पाँच तत्वों से मिलकर बनें हैं। सभी एक-दूसरे पर निर्भर है। पृथ्वी पर अधिकांश हिस्सा जल का है। जल वायु तत्व बनाता है। वायु अग्नि तत्व को और अग्नि पृथ्वी तत्व को। पृथ्वी के चारो तरफ आकाश फैला है। आकाश बादलों से जल बरसाता है यह जल तत्व को बनाता है। इस प्रकार जीवन में उत्पत्ति चक्र चलता है।
(च) पाँचों तत्वों ने मानव जाति को क्या संदेश दिया ?
उत्तर- पाँचों तत्वों ने मानव जाति को यह संदेश दिया कि अपनी विचारधारा बदलो प्रकृति के साथ मिलकर चलो। प्रकृति से सिर्फ लेना ही नहीं देना भी सीखो ।